आज एक पुत्र
प्रेमी मनुष्य से मिलाप हुआ...श्री मान ने कहा के आप के कोई पुत्र नहीं है तो आप
का वंश आगे कौन चलाएगा आखिर वंश को चलाने के लिए एक पुत्र की आवश्यकता तो होती ही
है...उन् की इस मानसिकता पर अनायास ही हंसी छुट गयी...मैंने पूछा; क्यूँ भाई साहब क्या मेरी बेटी मेरा वंश आगे
नहीं चला सकती और आप से किसने कहा के वंश सिर्फ पुत्र ही चला सकता है???वो मेरी इस बात को सुनकर मुस्कुराते हुए बोले;
भाई लड़कियों के नाम पर भी कभी वंश चलता है
क्या??? वंश को तो केवल पुत्र के
नाम पर ही आगे बढ़ सकता है....
इस बात पर मैंने उन्
से पूछा;
क्या आप मुझे
"माता सीता'' के भाई का नाम
बता सकते है???
क्या आप मुझे
"मीरा बाई'' के भाई का नाम
बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''महारानी लक्ष्मीबाई'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''रानी अवन्ती बाई'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''वीरांगना बेगम हजरत महल'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''सरोजनी देवी नायडू'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''सुचेता क्रपलानी'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''अरुणा आसिफ अली'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''विजय लक्ष्मी पंडित'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''पन्ना धाई'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''श्री मति इंदिरा गांधी'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''कल्पना चावला'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''श्री मति किरण बेदी'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''मेरिकोम'' के भाई नाम बता सकते हैं???
क्या आप मुझे ''सायेना नेहवाल'' के भाई का नाम बता सकते हैं???
और अगर आप इन् सब
के भाइयों का नाम नहीं बता सकते तो ये मान लीजिये के ये सभी महिलाएं ही अपने पिता
का वंश आगे बढ़ा रही हैं...
तो क्या अब भी आप
को लगता है के पिता का वंश केवल पुत्र ही आगे बढाता है???
पी.एस.